1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold price increase in India

Gold । सोना 50 हजार के करीब, चांदी में 858 रुपए की तेजी

Gold price in india
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में मजबूती आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार 120 रुपए की तेजी के साथ 49,960 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 49,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 858 रुपए की तेजी के साथ 53 हजार 320 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो कीमत शुक्रवार को 52,462 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1805 डॉलर प्रति औंस और चांदी 19.03 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में हाल की तेजी का दौर जारी रहा। (भाषा)
अगला लेख
Game of situation: ‘पॉलिटि‍क्‍स इज अ गेम ऑफ सि‍चुएशन’, सचि‍न पायलट इस बार इसी पॉलि‍टि‍कल सि‍चुएशन में फंस गए हैं