1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. रुपए में मजबूती से सोना 73 रुपए फिसला, चांदी भी पड़ी फीकी

Delhi Sarafa Bazar | रुपए में मजबूती से सोना 73 रुपए फिसला, चांदी भी पड़ी फीकी

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। रुपए में मजबूती से बुधवार को दिल्ली में सोना 73 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 89 रुपए गिरकर 44,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना मंगलवार को 38,559 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव 73 रुपए गिर गया।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था। वहीं चांदी भी 89 रुपए गिरकर 44,640 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,464.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पटेल ने कहा, अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के ब्याज पर फैसले से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव सीमित दायरे में रहा। वैश्विक बाजार अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से नए रुख का इंतजार कर रहे हैं।
अगला लेख
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 170 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स