1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

बाजार में रही मंदी, सोना 350 और चांदी 250 रुपए टूटी

Gold
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 350 रुपए और चांदी 250 रुपए टूट गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं।

कारोबारियों के अनुसार दिवाली की मांग निकल जाने के बाद ग्राहकी कमजोर रही। विदेशी बाजारों से भी मंदे के समाचार थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं। कोमेक्स गोल्ड कारोबार में सोने के भाव 1489.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोला गया, जबकि चांदी 17.81 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर नरम थी।
अगला लेख
Curator Daljit Singh ने दिन रात्रि टेस्ट मैच के दौरान विकेट पर अधिक घास रखने की सलाह दी जानिए क्यों?