1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

कमजोर जेवराती मांग से सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 135 रुपए लुढ़ककर 33,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए की गिरावट में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर बुधवार को 0.80 डॉलर की तेजी में 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चमककर 1,297.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद के कारण वैश्विक बाजारों में पीली धातु की मांग बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
अगला लेख
अगर Aadhaar में बदलवाना हो पता और नहीं हो कोई दस्तावेज तो...