सम्बंधित जानकारी
- New Year 2020 : नए वर्ष में लाल किताब अनुसार लें ये 10 संकल्प अन्यथा होगा नुकसान
- लाल किताब अनुसार इस वर्ष 2020 में कर लिए ये 5 उपाय तो मालामाल हो जाएंगे
- Lal kitab astrology 2020 : यदि आपकी उम्र 42 से 48 के बीच है तो करें ये 5 उपाय
- Lal kitab astrology 2020 : यदि आपकी उम्र 34 से 42 के बीच है तो करें ये 5 उपाय
- Lal kitab ज्योतिष 2020 : यदि आपकी उम्र 28 से 34 के बीच है तो करें ये 5 उपाय
Lal Kitab के अनुसार आंखों में सफेद सुरमा लगाने का सबसे बड़ा फायदा
लाल किताब में सुरमा के कई उपाय बताए गए हैं। सुरमा दो तरह का होता है। एक सफेद सुरमा और दूसरा काला सुरमा। काले सुरमे का काजल बनता है। यहां हम सफेद सुरमा की बात करेंगे।
यदि आपकी कुंडली में मंगल खराब असर देने वाला सिद्ध हो रहा हो, नीच का हो या कुंडली मांगलिक हो तो आपको कम से कम 43 दिन तक सफेद सुरमा आंखों में लगाना चाहिए। इससे आपका मंगल शुभ असर देना शुरू कर देगा। यह सुरमा खासकर आपको मंगल और शनिवार को जरूर लगाना चाहिए।
यदि कुंडली में मंगल सही है जो जिंदगी में सबकुछ मंगल होगा और यदि मंगल सही नहीं है तो अमंगल ही अमंगल होगा। मंगल के सही होने से शनि, राहु और केतु के सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। अत: मंगल को सही करने के लिए मात्र चार ही उपाय है।
पहला अपना खून साफ रखें, दूसरा सफेद सुरमा लगाएं, तीसरा भाइयों से अच्छे संबंध रखें व क्रोध न करें और चौथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सुरमा लगाने से आंखों के सभी रोग दूर हो जाते हैं और व्यक्ति किसी की नजर से बच जाता है।
