• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem Mom, we bought a car
Last Updated : शुक्रवार, 23 मई 2025 (15:16 IST)

बाल कविता: अम्मा हमने कार खरीदी

Car
अम्मा हमने कार खरीदी
यह तो बहुत काम की होती,
मत कहना बेकार खरीदी।
 
वर्षा जब होती है झम झम,
हम इससे ही शाला जाते।
पिंटू चिंटू किट्टी पिट्टी,
इन सबको बैठा ले जाते।
कार नहीं थी, मुश्किल से ही,
हां अम्मा इस बार खरीदी।
 
होती भीड़ सड़क पर तो हम,
पों-पों-पों पों, हार्न बजाते।
जहां जगह मिलती खाली तो,
कार वहां सरपट दौड़ाते।
पैसे नहीं जुड़े थे पूरे,
इससे कार उधार खरीदी।
 
वर्षा, गर्मी, सर्दी सारे,
समय काम यह वाहन देता।
हर मौसम में हमें सुरक्षित,
मंजिल तक झट पहुंचा देता।
आज समय की मांग यही है,
कार बड़ी दमदार खरीदी।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
ये भी पढ़ें
सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन