1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. hindi poem

कविता : हमको आगे बढ़ना है

poem
मंजिल को जब है पाना,
खतरों से क्यों कर डरना।
बाधाओं से टकराकर,
हमको है आगे बढ़ना।
 
आंधी हो चाहे तूफान,
पथ पर हमें न है रुकना।
हर सूरत में जैसा भी हो,
हमको है आगे बढ़ना।
 
पढ़-लिखकर हम सबको,
भारत का है शान बढ़ाना।
इसकी सेवा में रत रहकर,
हमको है आगे बढ़ना।
लेखक के बारे में
डॉ. प्रमोद सोनवानी 'पुष्प'
अगला लेख
कविता : दि‍वाली है खुशी मनाएं