गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Karva Chauth Mantra
Written By
Last Modified: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (12:23 IST)

इन मंत्रों से करेंगे करवा माता की पूजा तो होगा चमत्कार

इन मंत्रों से करेंगे करवा माता की पूजा तो होगा चमत्कार | Karva Chauth Mantra
Karva Chauth Puja ke Mantra 2022: महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती, करवा माता, शिवजी और चंद्रदेव की पूजा होती है। चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर विशेष मंत्र बोलने से मनोकामना पूर्ण होती है। आओ जानते हैं करवा चौथ पूजा के खास मंत्र।
 
करवा चौथ की पूजा इन खास मंत्रों से करें | Karva chauth vrat ka mantra:
 
- करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव, पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं।
 
- इस दिन चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
 
- स्तुति मंत्र- 'नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
 
- 'ॐ शिवायै नम:' से पार्वती का व 'ॐ नम: शिवाय' से शिवजी का पूजन करें। 
 
- 'ॐ षण्मुखाय नम:' से कार्तिकेय का और 'ॐ गणेशाय नम:' से गणेशजी का पूजन करें।
 
- चंद्रमा को अर्घ्‍य देते समय 'ॐ सोमाय नम:' मंत्र का उच्चारण करें।
 
- चंद्र पूजन मंत्र- 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम। रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।'
 
- प्रार्थना मंत्र- 'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
 
- उपरोक्त मंत्रों से विधिवत पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ये भी पढ़ें
महाकाल को उज्जैन का क्यों कहते हैं राजा