सम्बंधित जानकारी
- karwa chauth 2021 : कब है करवा चौथ? कैसे करें पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और सामग्री यहां एक साथ
- सुन्दर सुहाग पर्व करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चांद निकलने का समय और सामग्री सूची
- karwa chauth 2021: करवा चौथ व्रत कर रही हैं तो ये 8 बातें आपके काम की हैं
- करवा चौथ और आपकी राशि : इस साल कौन सा Color शुभ है आपके लिए Karwa Chauth Astrology
- करवा चौथ पूजन का पाना देखने के लिए क्लिक करें Karva Chauth Webdunia Special
कैसे करें करवा चौथ की पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त | Karwa Chauth 2022
karva chauth 2023: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार यह त्योहार 01 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद ही किया जाता है। आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है शुभ मुहूर्त, कब होगा चंद्र उदय और कैसे करें करवा चौथ की पूजा।
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 31 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09 बजकर 30 मिनट पर।
चतुर्थी तिथि समाप्त- 01 नवम्बर 2023 को रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक।
कब है करवा चौथ 2023: 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथ मुहूर्त और पूजा विधि | Karwa chauth muhurat 2022 and Puja vidhi:
1. करवा चौथ के शुभ मुहूर्त | karva chauth ka shubh muhurt kab hai:
चंद्रदोदय का समय:-
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (मुंबई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 59 मिनट पर।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय (दिलई टाइम अनुसार): रात्रि 08 बजकर 15 मिनट पर।
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06:39 से रात्रि 08:59 तक।
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम को 06:05 से 07:21 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन और रात।
2. करवा चौथ व्रत की पूजा विधि | Karwa chauth 2022 puja vidhi:
1. इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करें और फिर स्नान करके पूजाघर की सफाई करें।
2. अब सास द्वारा दिया हुआ भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
3. दिनभर व्रत का पालन करें और कथा पढ़ें या सुनें।
4. फिर शाम को मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें और 10 से 13 करवे रखें।
5. अब पूजन-सामग्री में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर, फूल, माला आदि थाली में रखें।
6. चन्द्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले पूजा प्रारंभ करें। पूजा के दौरान करवा चौथ कथा सुनें या सुनाएं।
7. जब चंद्रमा निकले तब छलनी के द्वारा उसका दर्शन करें।
8. चंद्र दर्शन के बाद चंद्रमा को जल से अर्घ्य दें और चंद्रमा की पूजा करें।
9. चन्द्र-दर्शन और पूजन के बाद बहू अपनी सास को थाली में सजाकर मिष्ठान, फल, मेवे, रुपए आदि देकर उनका आशीर्वाद लें।
10. अब व्रत का पारण करें अर्थात पहले थोड़ा जल का सेवन करें और फिर भोजन करें।
