मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Karva Chauth Pana 2022
Written By

करवा चौथ पूजन का पाना देखने के लिए क्लिक करें Karva Chauth Webdunia Special

करवा चौथ पूजन का पाना देखने के लिए क्लिक करें Karva Chauth Webdunia Special - Karva Chauth Pana 2022
वर्ष 2022 में करवा चौथ पर्व 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को मनाया जा रहा हैं। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं करवा चौथ पूजन का पाना, करवा माता का चित्र, करवा चौथ 2022 की पूजा.... क्या है करवा का महत्व। 
 
क्या होता है करवा? करवा चौथ की पूजा में क्या है करवा का महत्व :  
 
1. करवा मिट्टी का एक बर्तन होता है। काली मिट्टी में शक्कर की चासनी मिलाकर उस मिट्टी से तैयार किए गए मिट्टी की वस्तु को करवा कहते हैं।
 
2. कुछ लोग तांबे के बने करवे लाते हैं। इस तरह दो करवे बनाए जाते हैं। 
 
3. करवा में रक्षासूत्र बांधकर, हल्दी और आटे के सम्मिश्रण से एक स्वस्तिक बनाते हैं।
 
4. एक करवे में जल तथा दूसरे करवे में दूध भरते हैं और इसमें ताम्बे या चांदी का सिक्का डालते हैं।
 
5. जब बहू व्रत शुरू करती है, तो सास उसे करवा देती है, उसी तरह बहू भी सास को करवा देती है।
 
6. पूजा करते समय और कथा सुनते समय दो करवे रखने होते हैं- एक वो जिससे महिलाएं अर्घ्य देती हैं यानी जिसे उनकी सास ने दिया होता है और दूसरा वो जिसमें पानी भरकर बायना देते समय उनकी सास को देती हैं। सास उस पानी को किसी पौधे में डाल देती हैं और अपने पानी वाले लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।
ये भी पढ़ें
धनतेरस कब है 2022, 22 अक्टूबर या 23 अक्टूबर को?