1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. terrorist killed on LOC

LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

encounter
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर शुक्रवार को तड़के सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जवान शहीद हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह सेक्टर के गुरान नाला अमरोही में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक एके राइफल, तीन एके मैगजीन, 200 एके कारतूस, 3 पिस्तौल, 4 पिस्तौल की मैगजीन और 4 हथगोले बरामद किए गए। 
अगला लेख
सस्ता हुआ खाद्य तेल, कीमतों में 14 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती