सम्बंधित जानकारी
- टारगेट किलिंग के खौफ से पलायन को मजबूर कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की जुबानी, कश्मीरी हिंदुओं में आतंक की पूरी कहानी
- नौकरी कर रहे कश्मीरी पंडितों का सवाल, क्या कश्मीर में सच में कोई जगह सुरक्षित है?
- कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
- जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान से घुसा ड्रोन, पुलिस ने मार गिराया
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिज्बुल कमांडर ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चली मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया, जबकि 3 सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, 'प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया। आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद। अभियान जारी है।'
मुठभेड़ शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुई थी। आतंकवादियों के साथ शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।
सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
