गुरुवार, 1 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. BSF killed Pakistani intruder on international border in Samba
Last Updated : गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (10:49 IST)

BSF ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

BSF ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया - BSF killed Pakistani intruder on international border in Samba
सांबा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया।

 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन उसने उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया जिसके बाद जवानों ने गोलियां चलाईं। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बिहार में 5 साल के बच्चे ने 10 साल के लड़के को मारी गोली