1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 year old child shot 10 year old boy

बिहार में 5 साल के बच्चे ने 10 साल के लड़के को मारी गोली

बैग में पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा था छात्र

5 year old child shot 10 year old boy
सुपौल (बिहार)। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के लालपट्टी इलाके में एक निजी स्कूल में 5 साल के छात्र ने बुधवार को पिस्तौल से अपने ही स्कूल के एक अन्य बच्चे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया कि नर्सरी के छात्र ने उसी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक लड़के पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी।

 
एसपी ने कहा कि घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लड़के के पास पिस्तौल कैसे आई और वह उसे अपने बैग में लेकर कैसे स्कूल में दाखिल हुआ? उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्कूलों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जा रहा है कि छात्रों के बैग की नियमित आधार पर अच्छी तरह से जांच की जाए। इस घटना से माता-पिता और अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है। सुपौल पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
BSF ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया