1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Minor became pregnant after rape

Maharashtra : दुष्‍कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, मामला दर्ज

Minor became pregnant after rape
Minor became pregnant after rape : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर बलात्कार के बाद 12 साल की लड़की के गर्भवती होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह अपराध तब सामने आया जब लड़की को हाल ही में पेट दर्द के उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब सामने आया जब लड़की को हाल ही में पेट दर्द के उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि लड़की नेपाल की रहने वाली है तथा वो और उसका परिवार आजीविका के लिए ठाणे जिला आया था।
उन्होंने बताया कि य़ह परिवार बदलापुर पूर्व में एक निर्माण स्थल पर एक कमरे में रह रहा है। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जून महीने में लड़की को घर में अकेला पाकर एक अज्ञात ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।
 
अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके डर से लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। अधिकारी ने कहा कि 19 जुलाई को पेट दर्द के कारण जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके गर्भवती होने का पता चला।
लड़की की मां ने बदलापुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
आतंकियों और घुसपैठियों को रोकने के लिए कई सेक्टरों में सेना का सर्च ऑपरेशन