1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 minor sisters raped in Noida

नोएडा में 2 नाबालिग बहनों से 2 युवकों ने 6 महीने तक किया दुष्‍कर्म

2 minor sisters raped in Noida
2 minor sisters raped in Noida : थाना बीटा-दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव में रहने वाले एक समृद्ध किसान की 2 नाबालिग पोतियों से 2 युवकों ने कथित तौर पर 6 महीने तक बलात्कार किया। बीती रात किशोरियों के परिजनों ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। बीती रात किशोरियों के परिजनों ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरियों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 और 16 साल की उसकी दो पोतियों से सूरज तथा राहुल नामक दो युवकों ने बलात्कार किया है।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने दोनों बहनों की अश्लील वीडियो बनाई व तस्वीरें लीं और उनके आधार पर ब्लैकमेल करके करीब 30 लाख रुपए ले लिए। पीड़ित के अनुसार उसने अपना एक भूखंड बेचा था, जिसकी रकम घर पर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
JDU-TDP के समर्थन बिना NDA को बहुमत मिलना मुश्किल था : शरद पवार