शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024
  4. Jammu And Kashmir Exit Poll Result 2024
Last Updated : शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (21:20 IST)

exit poll j&k 2024 : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार

jammu-and-kashmir-Exit-poll
Jammu And Kashmir Exit Poll Result 2024 : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बन सकती है। पीडीपी ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों में गैर भाजपा सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जा‍नते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े- 
 
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 23-27 सीटें मिलती दिख रही हैं।कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 4-6 सीटें और पीडीपी के खाते में 7-11 सीटें मिलने की संभावना है। 
रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 28-30 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा के खाते में 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं। पीडीपी को 05-07 सीटें जबकि अन्य के खाते में 8-16 सीटें जा सकती हैं।
इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार 90 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें, भाजपा को 27-32, पीडीपी को 6-12 सीटें, अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है। 
दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-एनसी को 35 से 40, भाजपा को 20 से 25, पीडीपी को 4 से 7 और अन्य को 12 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। 
 
पोल्स ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा को 26, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 39, पीडीपी को 12 और अन्य के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं। Edited by : Sudhir Sharma