शनिवार, 5 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Setback to BJP in Haryana, Congress may form government
Last Updated : शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (20:48 IST)

Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड

Exit Poll: हरियाणा में भाजपा को झटका, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, ByeByeBJP हुआ ट्रेंड - Setback to BJP in Haryana, Congress may form government
Haryana Assembly Election 2024 Exit Poll: हरियाणा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में जिस तरह के रुझान आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू उतर रहा है। हरियाणा में में 10 साल कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो सकती है। यदि एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में परिणाम आते हैं तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कद बढ़ना भी तय माना जा रहा है।
 
कौन बनेगा सीएम : रुझान के साथ ही ‍एक्स पर ByeByeBJP ट्रेंड करने लगा। हालांकि एग्जिट पोल के रुझानों के बाद कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री पद के लिए संघर्ष बढ़ सकता है। क्योंकि यहां पूर्व सीएम हुड्‍डा के अलावा सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी सीएम पद की दौड़ में हैं। सुरजेवाला और हुड्‍डा दोनों जाट हैं, जबकि सैलजा दलित वर्ग से आती हैं। ALSO READ: कौन बनेगा हरियाणा का मुख्यमंत्री, वोटिंग के बाद अनिल विज ने दिया बड़ा बयान
Exit-poll-Haryana-2024
हर सर्वे में कांग्रेस भारी : मैट्रिज सर्वे के मुताबिक राज्य में कांग्रेस को एकतरफा बढ़त मिलती दिख रही है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 52 से 62 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा कांग्रेस 18 से 24 सीटों पर सिमट सकती है। आईएनएलडी को 3 से 6 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं। ध्रुव रिसर्च के सर्वे में भी कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत से 11 सीटें ज्यादा हैं। ALSO READ: Haryana Election : हरियाणा में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- PM मोदी के इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे लोग
 
दैनिक भास्कर सर्वे में भी कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 44 से 54 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 15 से 29 सीटें मिल सकती है। जेजेपी को 1, आईएनएलडी को 1 से 5, आप को 0 से 1 सीट मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 4 से 9 सीटें जा सकती हैं। P-Marq के पोल में कांग्रेस को 51-61 सीटें तो बीजेपी को 27-35 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 
 
पीपुल्स पल्स के सर्वे ने कांग्रेस को 49 से 61 तो भाजपा को 20 से 32 सीटों पर बढ़त दिखाई है। एनडीटीवी के पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55, बीजेपी को 25 और आईएनएलडी को 3 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी के पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें तो बीजेपी को 19-29 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
exit poll j&k 2024 : क्या जम्मू-कश्मीर में बनने जा रही है त्रिशंकु सरकार