1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By WD

खबर आती है अंकल सैम के वतन से

खबर अंकल सैम वतन
WDWD
भोपाल। कुणाल को भोपाल गैस त्रासदी पर एक परियोजना तैयार करनी है। जानकारी और तथ्य जुटाने के लिए गूगल पर सर्च करने पर, पहले पन्ने का पहला लिंक विकिपीडिया।

विकिपीडिया की पहली पंक्ति 'द भोपाल डिजास्टर वॉज एन इंडस्ट्रीयल डिजास्टर दैट अकरड इन द सिटी ऑफ भोपाल।' कुणाल ने कुछ ऐसा अनुवाद किया-'भोपाल गैस त्रासदी भारत के एक राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई एक औद्योगिक दुर्घटना है।'

जिस अंकल सैम के लिए यह भीषण त्रासदी मात्र 'औद्योगिक दुर्घटना' ै, उसने सईदा, हमीदा, जुनैद, शर्मीला समेत हजारों लोगों का दम घोंट दिया। पूरी की पूरी पीढ़ी को अपाहिज और लाचार बना दिया।

राजधानी के कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं से पूछा गया कि जानकारियाँ जुटाने के लिए उनके पास क्या साधन हैं तो जवाब आया- इंटरनेट। पढ़ने-लिखने, शोध करने वाले लोगों के लिए देसी अथवा भारत के परिप्रेक्ष्य में संदर्भ सामग्री जुटाने और समझ बढ़ाने का सहारा भी इंटरनेट ही है। वह इंटरनेट जिसके पास देसी आँखें, देसी सोच, देसी शब्द, देसी अभिव्यक्ति और देसी दर्द नहीं है।
  जिस अंकल सैम के लिए यह भीषण त्रासदी मात्र 'औद्योगिक दुर्घटना' है, उसने सईदा, हमीदा, जुनैद, शर्मीला समेत हजारों लोगों का दम घोंट दिया। पूरी की पूरी पीढ़ी को अपाहिज और लाचार बना दिया।      



बिग डैडी का सूचना साम्राज्यवा

यह सूचना युग है। इस युग में अधिक से अधिक सूचनाओं और जानकारियों में दखल रखने वाला ही 'धन्ना सेठ' है। वह अपने तरीके से सूचनाओं की महत्ता की प्राथमिकता तय करता है। आज 9/11 एक बहुत महत्वपूर्ण 'इनफार्मेशन' है। नूतन कॉलेज की तनीज कहती हैं कि गूगल में 'टेरररिज्म' टाइप करने पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की जानकारी सबसे ऊपर आती है क्योंकि यह घटना अमेरिका में घटी थी। सूचनातंत्र के शीर्ष पर बैठा बिग डैडी सूचना साम्राज्यवाद की जड़ें हमारे मन-मस्तिष्क में रोपे जा रहा है।

सूचनाओं की गंगोत्री वहीं से जो निकलती है। पिछले तीन दशकों से भारतीय महाद्वीप के देश किस कदर आतंकवाद से जूझ रहे हैं। यह जानकारी प्राथमिकता के पायदान पर 9/11 के बाद आती है। सर्च इंजनों के जरिए सबसे पहले अमेरिकन लिंक वाले साइट्स खुलेंगे, क्योंकि मास्टर सर्वर (सूचनाओं की गंगोत्री) वहाँ का है।

WDWD
विकल्पों से बेखबर युव
पिछले एक दशक में भारतीय उद्यमियों ने तमाम 'इंडिजिनस' यानी देसी वेबसाइटें शुरू की हैं। इनमें देशी जानकारियों का प्रस्तुतीकरण विदेशी नजरिए से नहीं किया गया है।

राजधानी के तमाम युवाओं से पूछा गया तो बिरले ही कुछेक भारतीय वेबसाइटों के नाम बता सके, जिनमें मनोरंजन और चुटकुले वाला संता-बंता ही प्रमुख है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, खेल, कला, संस्कृति, सिनेमा, फैशन आदि से जुड़े ढेरों देशी वेबसाइट मौजूद हैं जिनकी जानकारी के अभाव में लोग सर्च इंजनों से जूझते रहते हैं।

आईआईएफएम में शिक्षण कार्य कर रहे संचार विशेषज्ञ केएन कृष्ण कुमार बताते हैं कि उनके यहाँ पाठ्यक्रमों में रिफरेंस के तौर पर उपयोगी वेबसाइटों का भी उल्लेख होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं में 'इंडिजिनस' संदर्भ सामग्री उपलब्ध है। जरूरत है कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से इनका लोकव्यापीकरण किया जाए।

विद्यार्थियों को पाठ्यक्रमों में और कक्षाओं में विभिन्न साइटों की जानकारी और लिंक उपलब्ध कराए जाएँ। बकौल श्री कुमार, इंटरनेट पर यूँ ही भटकने से वक्त की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही हम ऊल-जलूल सूचनाओं के भँवर में फँस जाते हैं।
  पिछले एक दशक में भारतीय उद्यमियों ने तमाम 'इंडिजिनस' यानी देसी वेबसाइटें शुरू की हैं। इनमें देशी जानकारियों का प्रस्तुतीकरण विदेशी नजरिए से नहीं किया गया है। राजधानी के तमाम युवाओं से पूछा गया तो बिरले....      


वेबदुनिया-संपूर्ण देसी पोर्ट

सूचनाओं और जानकारियों को भारतीय और देसी तरीके से जन-जन तक पहुँचाने का बीड़ा सबसे पहले वेबपोर्टल वेबदुनिया ने उठाया। यह समाचार, मनोरंजन, संप्रेषण और संचार का महत्वपूर्ण और संपूर्ण वेबपोर्टल है। यह हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, कन्नड़, मराठी और मलयालम आदि भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। सूचना साम्राज्यवाद की जड़ों को सीमित करने वाला भारतीय सूचना युग का झंडाबरदार है वेबदुनिया।

शिक्षा
http://hindi.webdunia.com/news/career/

खेल
http://hindi.webdunia.com/sports/

व्यापार
http://hindi.webdunia.com/news/sharemarket/
http://hindi.webdunia.com/news/business/

पर्यटन
http://hindi.webdunia.com/entertainment/tourism/

फैशन
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/woman/fashion/
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/woman/

फोटो गैलेरी
http://hindi.webdunia.com/PhotoGallery/default.aspx?CId=21

आईटी
http://hindi.webdunia.com/news/it/

मनोरंजन
http://hindi.webdunia.com/entertainment/

आतंकवाद
http://hindi.webdunia.com/news/terrorism/
http://hindi.webdunia.com/news/blast/

सेहत और योग
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/health/
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/yoga/

साहित्य
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/urdu/
http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/literature/
लेखक के बारे में
WD