• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. इस्लाम धर्म
  4. Top 10 countries with Muslim population in the world
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (19:17 IST)

ये है दुनिया के टॉप 10 मुस्लिम आबादी वाले देश, जानें भारत का नंबर कौन सा?

Muslim
Top ten Muslim population countries: विश्व में ईसाइयों के बाद मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है।  इसी तरह ईसाई या क्रिश्चियन धर्म के लोगों के देश के बाद सबसे ज्यादा देश मुसलमानों के हैं। यानी मुस्लिम बहुल देश। लेकिन हम बात कर रहे हैं ऐसे टॉप देशों की जहां पर मुस्लिम आबादी अब बहुत बढ़ चली है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे टॉप 10 देशों के नाम जानें।
 
एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी का करीब 23 प्रतिशत। यानी करीब 180 करोड़ की आबादी। 
 
इंडोनेशिया : एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। यहां की आबादी 24 करोड़ के पार हो चली है।  
 
पाकिस्तान : इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान आता है। यहां पर मुस्लिमों की आबाद करीब 23 करोड़ के पार हो चली है।
 
भारत : तीसरे नंबर पर भारत आता है जहां पर मुसलमानों की आबादी पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 21 करोड़ हो चली है। 
 
बांग्लादेश : चौथे नंबर पर बांग्लादेश है। यहां पर मुस्लिमों की आबादी 15 करोड़ के पार हो चुकी है। 
 
नाइजीरिया : पांचवें नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया है। यहां 11 करोड़ से ज्यादा इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। 
 
मिस्र : छठे नंबर पर मिस्र आता है। यहां पर भी 11 करोड़ के आसपास की जनसंख्या हो चली है। 
 
इराक : सातवें नंबर पर इराक देश आता है। यहां करीब 9 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं।
 
टर्की : आठवें नंबर पर टर्की यानी तुर्की और अब तुर्कीये देश आता है। यहां करीब 9 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं।
 
ईरान : नौवें नंबर पर ईरान है जहां की मुस्लिम आबादी 8 करोड़ को पार कर चुकी है।
 
अफगानिस्तान : दसवें नंबर पर अफगानिस्तान है जहां पर मुस्लिमों की आबादी 4 करोड़ को पार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें
Varalakshmi vrat 2023: वरलक्ष्मी व्रत कब है? जानें शुभ मुहूर्त और सरल पूजा विधि