अंपायर से बदतमीजी करना पड़ा भारी टिम डेविड पर लगा जुर्माना (Video)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
टिम डेविड पर रविवार रात यहां वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए 20वें मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
टिम डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने” से संबंधित है।
पहली घटना तब हुई जब आरसीबी की बल्लेबाजी पारी के 18वें ओवर (17.2) के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली। वह गेंद देखना चाहते थे और बार-बार कहे जाने के बावजूद उन्होंने गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी।
दूसरी घटना 20वें ओवर (19.2) के दौरान हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी, यह अंपायरों के निर्देशों या आदेशों का पालन करने में बार-बार की गई विफलता मानी गई।डेविड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें