3 हार के बाद गेंदबाजों नहीं बल्लेबाजों पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा (Video)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई।
आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हाथी।मैच के बाद हार्दिक ने कहा, हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई।
उन्होंने कहा, पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।
हार्दिक ने कहा, हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।
गौरतलब है कि इस सत्र में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। मध्यक्रम में इन दोनों बल्लेबाजों का बड़ा स्कोर ना आने से टीम के लिए दिक्कतें बढ़ जाती है। टीम ने जो एकमात्र मैच जीता है वह रोहित और रिकल्टन की बड़ी साझेदारी के बदौलत जीता जिसमें दोनों बल्लेबाजों के 80-80 रन देखने को मिले थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें