1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Krunal Pandya outnumber Jasprit Bumarh and Siraj in Bouncers
Last Modified: सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (15:19 IST)

स्पिनर क्रुणाल पांड्या बाउंसर फेंकने में है बुमराह और सिराज से आगे

Royal Challengers Bengaluru
अमूमन पेसर ही बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं और वह भी सिर्फ दो बार लेकिन हालिया इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या बाउंसर फेंकने में कई पेसर्स से आगे निकल चुके हैं।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक 34 बाउंसर किए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज ने अब तक 33 बाउंसर डाले हैं वही स्पिनर होकर क्रुणाल पांड्या ने स्पिनर होकर 35 बाउंसर डाले हैं। यह आंकड़े पिछले सत्र के मैचों को मिलाकर जोड़े गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह बाउंसर करने के लिए पहले से योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने और उन पर हावी होने के लिए अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं।क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया।

क्रुणाल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ‘‘मैंने कभी अलग-अलग और नई चीजें आजमाने से परहेज नहीं किया है क्योंकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम के लागू होने से पहले नंबर छह या सात पर ऑलराउंडर होते थे और बल्लेबाजी का तरीका काफी अलग था। लेकिन अब नंबर आठ पर भी विशुद्ध बल्लेबाज आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कौशल की बात करें तो मुकुल (चौधरी) और वैभव (सूर्यवंशी) जैसे युवा खिलाड़ी पहली ही गेंद से लगातार अच्छे शॉट लगा रहे हैं। एक गेंदबाज के तौर पर मैं कौशल और मानसिक रूप से भी उनसे एक कदम आगे रहना चाहता हूं।’’क्रुणाल ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं अच्छी तरह से इसे अंजाम दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि इस प्रारूप में उंगलियों के स्पिनरों का महत्व बना रहेगा और वे इससे कुछ सीख लेकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। क्योंकि सपाट पिचों और आठ बल्लेबाजों की मौजूदगी में उंगलियों स्पिनरों के लिए टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल हो गया है।’’

क्रुणाल ने कहा कि वह अपनी शॉर्ट पिच गेंद को लेकर बहुत ज्यादा तैयारी नहीं करते हैं और इसके लिए खास योजना भी नहीं बनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने मन की बात सुनता हूं। मैं पहले से यह योजना नहीं बनाता कि मुझे चौथी, पांचवीं या छठी गेंद बाउंसर करनी है। कई बार ऐसा होता है कि मैं लगातार दो बाउंसर फेंकता हूं और अचानक पहली और छठी गेंद भी बाउंसर कर देता हूं।’’

क्रुणाल ने कहा, ‘‘लोग अक्सर मेरी बाउंसर और उन गेंदों के बारे में बहुत बातें करते हैं जो देखने में काफी अलग लगती हैं। लेकिन मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी की बुनियादी बातों पर काम किया है।’’
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गुजरात टाइटंस के कृष्णा पर्पल कैप पाकर हुए प्रसिद्ध , खाते में 10 विकेट