1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Royal Challengers Bengaluru puts mammoth score against Mumbai Indians
Last Updated : रविवार, 12 अप्रैल 2026 (22:43 IST)

साल्ट रजत के तेज और कोहली के धीमे अर्धशतक से बैंगलूरू मुंबई के खिलाफ पहुंची 240 रन

Royal Challengers Benglauru
RCBvsMI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया।

सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भागीदारी निभाई। सॉल्ट ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह छक्के और इतने ही चौके जमाए।

पाटीदार (20 गेंद में चार चौके, पांच छक्के) ने आते ही छक्कों और चौकों की झड़ी लगाकर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने 17 गेंद खेलीं जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े थे।मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिला। 

फिल सॉल्ट (78), विराट कोहली (50) कप्तान रजत पाटीदार (53) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज  मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़े। 11वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने फिल सॉल्ट को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को अंत किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में छह चौके और छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की तूफानी पारी खेली।

15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विराट कोहली बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 50 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में मिचेल सैंटनर ने रजत पाटीदार को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (53) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जितेश शर्मा 10 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड 16 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मैदानी अंपायर को गाली देने पर बुरा फंसा DC का यह खिलाड़ी (Video)