डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो भुगतना होगा अंजाम, पावर प्लांट और पुल पर होंगे हमले
Trump issues another stern warning to Iran : पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान पर संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो वह ईरान पर जोरदार हमला करेंगे। अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुल को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने कल होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी की जो हमारे युद्धविराम समझौते का साफतौर पर उल्लंघन है।
पावर प्लांट और पुल होंगे नष्ट
पश्चिम एशिया में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान पर संघर्षविराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो वह ईरान पर जोरदार हमला करेंगे। अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुल को नष्ट कर देगा।
ईरान ने किया युद्धविराम समझौते का उल्लंघन
ट्रंप ने कहा कि ईरान ने कल होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी की जो हमारे युद्धविराम समझौते का साफतौर पर उल्लंघन है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की घोषणा की है, जो हैरान करने वाली बात है, क्योंकि हमारी नाकेबंदी पहले ही इसे प्रभावी रूप से बंद कर चुकी है। अमेरिका को इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के सामने एक निष्पक्ष और उचित समझौता पेश किया है और उम्मीद है कि तेहरान इसे स्वीकार करेगा।
ईरान को समझौता करना ही होगा
अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान को समझौता करना ही होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम एक बहुत ही निष्पक्ष और उचित डील का प्रस्ताव दे रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे (ईरानी) इसे स्वीकार करेंगे। ट्रंप ने अपने ट्वीट के आखिर में यह भी कहा कि अब ईरान की इस हत्यारी मशीन (Killing Machie) को खत्म करने का समय आ गया है।
डील होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी
अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है, लेकिन इससे पहले ईरान ने वहां अपने प्रतिनिधियों को भेजने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा कि जब तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक पाकिस्तान में बातचीत के लिए कोई डेलिगेशन नहीं भेजा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि समझौता करीब है, लेकिन डील होने तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।
28 फरवरी को हुई थी युद्ध की शुरुआत
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत हुई थी, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था। करीब 40 दिन तक चले युद्ध के बाद आठ अप्रैल (8 April) को दोनों देशों के बीच दो सप्ताह (14 Days) का संघर्षविराम समझौते पर सहमति बनी। यह समझौता 22 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें