1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. चीन को US की चेतावनी
Last Modified: वॉशिंगटन , रविवार, 12 अप्रैल 2026 (09:18 IST)

डोनाल्ड ट्रंप का दावा: ईरान की सेना तबाह, चीन को दी सख्त चेतावनी

Donald Trump_Xi Jinping
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य सफलता पर जोर देते हुए दावा किया कि तेहरान की नौसेना, रडार और वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और उसके कई प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने चीन चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह ईरान को हथियारों की खेप भेजता है तो उसे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 
ट्रंप ने यह बयान उन खबरों के जवाब में दिया, जिनमें दावा किया गया था कि चीन ईरान को हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 
अमेरिका ईरान वार्ता रद्द होने से पहले ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ईरान के साथ कोई समझौता होता है या नहीं। हमने उन्हें मिलिट्री तौर पर हरा दिया है... हम स्ट्रेट को क्लियर कर रहे हैं और इसका कारण यह है कि हम जीत गए हैं।
 

सीएनएन की रिपोर्ट में था दावा

गौरतलब है कि CNN ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि चीन आने वाला हफ्तों में ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम भेज सकता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि बीजिंग इस डिलीवरी को भेजने और उनके मूल स्थान को छिपाने के लिए तीसरे देशों का इस्तेमाल कर रहा है।
 

क्या बोला चीन?

हालांकि चीन ने ईरान को हथियार भेजने के आरोपों को खारिज कर दिया है। वॉशिंगटन में चीनी दूतावास ने कहा कि बीजिंग ने संघर्ष में शामिल किसी भी पक्ष को कभी हथियार मुहैया नहीं कराए हैं। अमेरिका को बेबुनियाद आरोपों और सनसनीखेज बातों से परहेज करना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें