Prime Minister Narendra Modi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिष्णुपुर, झारग्राम और मेदिनीपुर में सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार को लूट में पीएचडी करने वाला बताया। MGNREGA के काम में लूट, गरीबों के घर के पैसों में लूट, चक्रवात राहत के लिए मिले पैसे में लूट...सिर्फ लूट ही लूट, 15 साल में उन्होंने लूट में PHD कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचारियों और लूटेरों का पूरा हिसाब करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की बहनों को तृणमूल कांग्रेस की दुर्नीति से सावधान करना चाहता हूं।
15 साल में उन्होंने लूट में PHD कर ली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिष्णुपुर, झारग्राम और मेदिनीपुर में सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार को लूट में पीएचडी करने वाला बताया। MGNREGA के काम में लूट, गरीबों के घर के पैसों में लूट, चक्रवात राहत के लिए मिले पैसे में लूट...सिर्फ लूट ही लूट, 15 साल में उन्होंने लूट में PHD कर ली है।
भाजपा सरकार पूरा हिसाब करेगी
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अत्याचारियों और लूटेरों का पूरा हिसाब करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की बहनों को तृणमूल कांग्रेस की दुर्नीति से सावधान करना चाहता हूं। तृणमूल कांग्रेस मां, माटी, मानुष की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने मां को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दिनों आपने संसद में भी देखा भाजपा ने प्रयास किया कि महिलाओं को 2029 के चुनाव से आरक्षण मिलना शुरू हो जाए लेकिन महिला विरोधी तृणमूल कांग्रेस ने संसद में इसका विरोध किया।
संविधान की भावनाओं का गला घोंटती है तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस ने हर प्रकार का छल, प्रपंच किया जिससे बंगाल की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण न मिल पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस सिर्फ अपने वोटबैंक की सगी है, घुसपैठियों की सगी है, और किसी से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, संविधान की भावनाओं का तृणमूल कांग्रेस गला घोंटती है। मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तृणमूल कांग्रेस के लोग उस सरकार में भागीदार थे।
यह मोदी की गारंटी है...
उस समय सिर्फ 8 या 10 वन उपज पर MSP मिला करता था, यह हमारी सरकार है जो 100 के करीब वन उपज पर MSP देती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता। यह मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की तरह बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा।
यहां भी BJP का CM बनाइए
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली में आपने PM बनाया है, यहां भी BJP का CM बनाइए। मैं आपको गारंटी देता हूं, यहां बिजली भी पर्याप्त आएगी और महंगे बिल से भी मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए पूछा, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की निर्ममता को 15 साल हो गए हैं।
15 साल में हमारा भारत 3G से 5G तक पहुंच गया, कई राज्यों में नए शहर बस गए, देश के 2 दर्जन से अधिक शहरों तक मेट्रो पहुंच गई, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा गाड़ दिया लेकिन 15 साल में तृणमूल कांग्रेस की निर्मम सरकार में क्या बदला?
TMC का एजेंडा बहुत खतरनाक है
15 साल पहले जो बच्चा पहली कक्षा में पढ़ता था, वह आज देश के दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन की तैयारी कर रहा है। मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है।
एक ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों का मजहब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा, आज मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास करेगी लेकिन अत्याचारियों और लूटेरों का पूरा हिसाब करेगी। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour