इस्लामाबाद वार्ता फेल होने पर ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, पाषाण युग में भेज देंगे
US Iran Talks Fail : अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में 21 घंटों तक चली बातचीत बेनीजा रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान झुका नहीं तो समुद्री नाकेबंदी करेंगे। इधर आईआरजीसी ने भी साफ कर दिया कि ईरान को शहादत मंजूर लेकिन झुकेंगे नहीं।
ALSO READ: ईरान और अमेरिका में क्यों फेल हुई शांति वार्ता, अमेरिका या ईरान कौन जिम्मेदार?
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक आर्टिकल शेयर किया है जिसमें ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि ईरान झुका नहीं तो समुद्री नाकेबंदी करेंगे।
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया कि वार्ता रद्द होने के बाद अमेरिका का अगला कदम क्या होगा, इसका फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ही करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति वेंस के अमेरिका लौटने के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।
ट्रंप इससे पहले भी कई बार ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी दे चुके हैं। सीजफायर लागू होने से पहले भी ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी दी थी। ट्रंप ने 5 अप्रैल को भी ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोलने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान समझौता नहीं करता तो अमेरिका उसके पावर प्लांट, पुलों और बुनियादी ढांचे को रातोंरात नष्ट कर देगा। ट्रंप ने कहा कि हम उन्हें पाषाण युग में वापस भेज देंगे, जहां उन्हें होना चाहिए।
गौरतलब है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान में 28 फरवरी से भीषण युद्ध चल रहा है। अमेरिका और इजराइल के हमलों में अयातुल्लाह खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशीप खत्म हो गई। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल और अमेरिका के खाड़ी देशों में स्थित ठिकानों को निशाना बनाया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें