1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. Trump Israel Lebanon ceasefire 10 day truce Hezbollah reaction
Last Updated :वॉशिंगटन , शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (11:22 IST)

इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैंने 10वीं जंग को रोका, हिज्बुल्लाह ने कहा- महापाप

lebanon israel ceasefire
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन के ऐतिहासिक सीजफायर का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की 10वीं जंग है जिसे उन्होंने रुकवाया है। ट्रंप ने कहा कि उनकी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से 'बेहतरीन बातचीत' हुई है। इस बातचीत के बाद दोनों देशों ने शांति स्थापित करने के लिए औपचारिक रूप से 10 दिन का युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई है, जो 6 घंटे के भीतर शुरू होगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि यह सीजफायर शाम 5 बजे (EST) से लागू होगा। उन्होंने कहा, “दुनिया में 9 युद्धों को सुलझाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है और यह मेरा 10वां प्रयास होगा।”
 
ट्रंप ने यह भी बताया कि इज़राइल और लेबनान के प्रतिनिधि 34 साल बाद पहली बार Washington DC में आमने-सामने मिले। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस , विदेश मंत्री Marco Rubio और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन Dan Caine को निर्देश दिए हैं कि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति सुनिश्चित की जाए।
 
दरअसल, इज़राइल और ईरान समर्थित संगठन हिज्जबुल्लाह के बीच एक महीने से अधिक समय से संघर्ष जारी था। इसी पृष्ठभूमि में वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच दशकों बाद सीधी बातचीत हुई। बाद में ट्रंप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति औन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करेंगे, जहां 1983 के बाद पहली बार 'सार्थक बातचीत' होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी।

 हिज्बुल्लाह का विरोध

हालांकि, हिज्बुल्लाह के सांसद Hussein Hajj Hassan ने इस पहल का विरोध किया है। उन्होंने लेबनान सरकार द्वारा इज़राइल के साथ सीधी बातचीत को 'गंभीर गलती'  बताया। हसन ने कहा कि दुश्मन के साथ सीधे वार्ता करना 'गंभीर पाप' है और सरकार को इज़राइल और अमेरिका के सामने झुकना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युद्धविराम से पहले ही सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर बातचीत के लिए सहमति दे दी। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें