गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Train Derails in Mexico, 13 Dead, Over 90 Injured
Last Updated : सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (11:46 IST)

मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, 13 की मौत, 98 घायल

Mexico
Mexico train accident : मेक्सिको में एक बड़े रेल हादसे में ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दर्दनाक हादसें में 13 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद प्रशांत महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। ALSO READ: आंध्रप्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग, 154 यात्री थे सवार
 
यह हादसा ओक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ट्रेन में हुआ। हादसे के समय ट्रेन में 241 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य मौजूद थे। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राष्ट्रपति शिनबाम ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स अपनी पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने हताहतों की मदद के लिए घटनास्थल पर सरकारी एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय के उप सचिव को घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्देश दिया गया है।
 
गौरतलब है कि इस ट्रेक पर ट्रेन सेवा की शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति ओब्राडोर ने की थी। जो रेल हादसे का शिकार हुई है, इसका संचालन प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी के बीच किया जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: मुम्बई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास बेस्ट की बस ने लोगों को कुचला