1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. amrit mandal murder bangladesh

बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट पीटकर हत्या, क्या बोलीं शेख हसीना

amrit mandal
Bangladesh news in hindi : बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद अल्पसंख्‍यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मयमनसिंह जिले के होसेनडांगा गांव में उपद्रवियों की भीड़ ने एक और भारतीय अमृत मंडल की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश में कुछ दिन पहले दीपू चंद्र नाम के हिंदू शख्स की मॉब लिंचिंग हुई थी। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने भी देश में अल्पसंख्‍यकों पर हमले की कड़ी निंदा की है।
 
द डेली स्टार की खबर के अनुसार, बुधवार रात 11 बजे अमृत की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गुरुवार को उसे मृत घोषित कर दिया।
 
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब अमृत अपने साथियों के साथ गांव के ही शाहिदुल इस्लाम के घर कथित तौर पर पैसे वसूलने गया था। इस पर घरवालों ने 'डाकू-डाकू' कहकर शोर मचा दिया। शोर को सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और अमृत को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
 
पुलिस के अनुसार, अमृत के खिलाफ पांग्शा पुलिस स्टेशन में हत्या समेत 2 मामले दर्ज थे। लोगों का आरोप है कि मृतक ने एक आपराधिक गिरोह बनाया था और वह जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
 
कौन था अमृत मंडल : 29 वर्षीय अमृत मंडल पांगशा उपजिले के होसेनडांगा गांव का रहने वाला था और लोकल ग्रुप सम्राट वाहिनी का नेता था। अमृत पर आरोप है कि उसने अपना छोटा गिरोह बना रखा था, जो कथित तौर पर रंगदारी और अन्य अवैध कामों में शामिल था।
 
क्या बोलीं शेख हसीना : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार गैर मुसलमानों खासकर हिंदुओं के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है। धार्मिक अल्पसंख्‍यकों को जलाकर मार डालने जैसे भयावह उदाहरण पेश किए गए।  
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?