सम्बंधित जानकारी
- राष्ट्र प्रेरणा स्थल : जब मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने की CM योगी के कार्यों की प्रशंसा...
- सशक्त, स्वाभिमानी व स्वावलंबी भारत बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं प्रधानमंत्री मोदी : राजनाथ सिंह
- Indigo ने रद्द की 67 उड़ानें, यात्री हुए परेशान, जानिए क्या है वजह...
- Indian Army ने किया सोशल मीडिया पॉलिसी में बड़ा बदलाव, सेना ने जारी की नई Guidelines
- दिल्ली में आज से अटल कैंटीन शुरू, 5 रुपए में मिलेगी भरपूर थाली, जानिए क्या है मेन्यू?
आज से महंगा हुआ ट्रेन का सफर, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Railway Fare news in hindi : भारतीय रेलवे ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी, जिससे आज से यात्रियों को ज्यादा किराया देना होगा। हालांकि, उपनगर ट्रेन यात्रा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। आम यात्री वर्ग के टिकटों के लिए भी 215 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया जस का तस रहेगा।
आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि संशोधित किराया 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होंगे। इस तारीख से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इससे पहले जुलाई में भी रेलवे ने किरायों में बढ़ोतरी की थी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा था जबकि एसी क्लास में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर हुई थी।
क्यों किराया बढ़ा रहा है रेलवे : रेलवे ने कहा है कि उसने पिछले दशक में अपने नेटवर्क और संचालन को काफी विस्तार दिया है और वह अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। इस नई बढ़ोतरी से रेलवे की आय में हर साल 600 करोड़ रुपए का इजाफा होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
