गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US Launches Air Strikes Against ISIS Terrorists in Nigeria on Christmas Day
Last Modified: वॉशिंगटन , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 (07:38 IST)

नाइजीरिया में अमेरिका की एयर स्ट्राइक, आतंकियों से बोले ट्रंप 'मैरी क्रिसमस'

US air strike in nigeria
US Airstrike In Nigeria: अमेरिका ने क्रिसमस पर नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि मैरी क्रिसमस टू टेरोरिस्ट्स। ट्रंप का आरोप है कि ये आतंकी समूह क्षेत्र में ईसाइयों को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर रहे थे। उनके निर्देश पर भी अमेरिका सेना ने यह कार्रवाई की है।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये हवाई हमले उनके आदेश पर किए गए। उन्होंने लिखा कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय आईएसआईएस आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
 
ट्रंप का आरोप है कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहे थे। उन्होंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा, 'मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और आज रात वही हुआ।'
 
ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ उनके कड़े रुख को दर्शाती है। उन्होंने लिखा कि मेरे नेतृत्व में हमारा देश कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। उन्होंने अमेरिकी सेना की प्रशंसा की और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें और सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक मरे हुए आतंकियों को भी मैरी क्रिसमस।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में नाइजीरिया को 'खास चिंता वाला देश' घोषित किया था। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके