सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में अस्पताल में गोलीबारी, 5 की मौत, 17 दिन में फायरिंग की चौथी बड़ी घटना
- अमेरिका में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 7 अन्य घायल
- Gun Culture in America: स्कूलों में गोलीबारी की इन घटनाओं से पहले भी दहला है अमेरिका
- अमेरिका में क्यों हावी है गन कल्चर, क्या बाइडन लगा पाएंगे लगाम?
- टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी से 21 की मौत, गन लॉबी के खिलाफ एक्शन में बाइडन
अमेरिका में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी, चर्च में भी फायरिंग
वाशिंगटन। अमेरिका के रैसीन, विस्कॉन्सिन में एक अंतिम संस्कार के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर 30 गोलियों की आवाज सुनी। इस बीच अमेरिका के ओयोवो में चर्च में गोलियां चलने से 2 लोगों की मौत हो गई।
रैसीन पुलिस विभाग ने ट्वीट कर कहा, 'ग्रेसलैंड कब्रिस्तान पर कई गोलियां चलाई गईं। पीड़ितों की संख्या इस समय अज्ञात है। जांच की जा रही है।'
उधर, मिल्वौकी जर्नल सेंटिनल अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोलीबारी एक अश्वेत व्यक्ति डा'शोंटे किंग सीनियर के लिए दफन के दौरान हुई। किंग 20 मई को ट्रैफिक स्टॉप के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, 'बस, बहुत हो गया!' उन्होंने कहा कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के साथ उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की जरूरत है। उन्होंने सवाल किया कि अमेरिका में बंदूक कानूनों को बदलने के लिए कितना समय लगेगा। ये समय बदलने का है। एक्शन लेने का है।
इस बीच अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ़ ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश करने के बाद अमेरिकियों से गोलीबारी की घटनाओं पर विराम लगाने की अपील की। गॉफ ने इटली की मारिया ट्रेविसन को हराने के बाद ऑन-कोर्ट कैमरे पर संदेश लिखा, 'शांति, गोलीबारी की घटनाएं रोकें।' उसके बाद उन्होंने कैमरे पर एक दिल बनाया।
