1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing in US hospital, 5 dies

अमेरिका में अस्पताल में गोलीबारी, 5 की मौत, 17 दिन में फायरिंग की चौथी बड़ी घटना

America
वाशिंगटन। अमेरिका में ओक्लाहोम के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित 5 लोगों की मौत हो गई। पिछले 17 दिनों में गोलीबारी की यह चौथी बड़ी घटना है।
 
पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने कहा कि हमने गोलीबारी की घटना चार नागरिकों को खो दिया। इस घटना में गोलीबारी करने वाला भी मारा गया।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। वह एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है।
 
उधर, तुलसा नगर पार्षद जयमे फाउलर ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को केओटीवी को बताया कि संदिग्ध ने खुद को मार ली।

इससे पहले 25 मई को टेक्सास 18 साल के युवक ने अंधाधुंध गोलीबारी कर तीसरी, चौथी और पांचवीं में पढ़ने वाले 18 मासूमों की जान ले ली थी। 
 
 
पिछले 17 दिनों में अमेरिका गोलीबारी की 4 बड़ी घटनाएं हुई। 15 मई 2022 को बफेलो में सुपर मार्केट में गोलीबारी में 10 अश्वेत लोगों की मौत हो गई। 20 मई को शिकागो में गोलीबारी में 2 लोग मारे गए जबकि 25 मई को टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी 21 लोगों की मौत हो गई। आज ओक्लाहोम में 5 लोगों की जान चली गई।
अगला लेख
बिहार में सर्वदलीय बैठक में जातिगत जनगणना पर बनी सहमति, क्या हैं इसके मायने?