1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi on NRI in USA

अमेरिका में भव्य स्वागत से खुश हुए पीएम मोदी, कहा- भारतीय प्रवासियों ने बनाई अलग पहचान...

PM Modi in USA
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए भारतीय प्रवासियों की प्रशंसा की है। मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री का विमान बुधवार को जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरा, उसके तुरंत बाद भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने होटल में समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया।
 
प्रधानमंत्री ने भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ अपने संवाद की तस्वीरें ट्वीट कीं और लिखा, 'मैं गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय समुदाय का आभारी हूं। भारतीय प्रवासी हमारी ताकत हैं। उन्होंने कहा ‍कि भारतीय प्रवासियों ने जिस प्रकार दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है, वह प्रशंसनीय है।'
 
भारतीय-अमेरिकियों के बीच मोदी खासे लोकप्रिय हैं। अमेरिका की जनसंख्या में 1.2 प्रतिशत से अधिक लोग भारतीय-अमेरिकी हैं। यह समुदाय अमेरिकी राजनीति समेत कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अगला लेख
प्रेम नाम है मेरा... प्रेम चोपड़ा के रोचक किस्से