सम्बंधित जानकारी
- 7.0 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की लहरों बढ़ाई दहशत
- एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के राजदूत, 2 साल से खाली था यह महत्वपूर्ण पद
- 2002 में अंटार्कटिक में इसलिए पिघली बर्फीली चट्टान, अध्ययन रिपोर्ट से हुआ खुलासा
- इमरान खान को लाहौर हाईकोर्ट से मिली राहत, पुलिस कार्रवाई पर रोक, हिंसक झड़पों में 60 से ज्यादा घायल
- निषिद्ध ग्रहों की खोज, जो कर रहे हैं बौने तारों की परिक्रमा
उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी
टोक्यो। उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक बार फिर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी। मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल जापान के द्वीप से 250 किमी दूर गिरी। इससे पहले यह लगभग 70 मिनट तक 6,000 किलोमीटर (3728 मील) से अधिक की ऊंचाई पर लगभग 1,000 किलोमीटर तक उड़ान भरी।
उत्तर कोरिया की ओर से जापानी समुद्री सीमा पर दागी गई मिसाइल के बाद जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने प्रमुख मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की घोषणा की।
जापानी रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमादा ने पहले कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी है।
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने इससे पहले दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए बताया था कि उत्तर कोरिया ने आज तड़के जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
