sawan somwar
Tue, 4 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japanese cat becomes internet star

जापानी बिल्ली बनी इंटरनेट स्टार

Japanese cat
टोक्यो। जानवरों की समझदारी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन कई जानवर तो इतने समझदार होते हैं कि वे रातों-रात इंटरनेट स्टार बनने की क्षमता रखते हैं। एक बिल्ली के साथ भी ऐसा ही हुआ है और जापान की राजधानी तोक्यो की एक बिल्ली इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
 
दरअसल यू-ट्यूब पर एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक शख्स अपनी पालतू बिल्ली के साथ कप और बॉल गेम खेलता दिख रहा है। इस गेम में यह बिल्ली इतनी पर्फेक्ट हो गई है कि इंसानों को भी आसानी से हरा दे।
 
इस टैलंटेड बिल्ली के वायरल विडियो को लगभग सवा लाख लोग देख चुके हैं। यह विडियो देखकर आप इस बिल्ली की समझदारी की दाद देने के साथ-साथ खुद को हंसने से भी नहीं रोक पाएंगे। आप भी देखिए वीडियो और पसंद आए तो शेयर भी कीजिए।
ये भी पढ़ें
जर्मनी में मिली 32000 साल पुरानी 'नरसिंह' की मूर्ति