sundarkand
Thu, 3 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Germany Narsingh statue

जर्मनी में मिली 32000 साल पुरानी 'नरसिंह' की मूर्ति

Germany
बर्लिन। यह खबर किसी के लिए पुरातत्व विभाग की उपलब्धि या खोज मात्र हो सकती है, तो किसी के लिए आस्था और ईश्वर की मौजूदगी का प्रत्यक्ष प्रमाण का प्रतीक है। यहां हम बात कर रहे हैं दक्षिण जर्मनी में मिली एक मूर्ति की, जिसमें नर और सिंह एक ही शरीर में जान पड़ते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, भगवान नरसिंह का स्वरूप ऐसा था।
 
आश्चर्य की सीमा यहीं तक सीमित नहीं रहती। इस मूर्ति की खोज के क्रम में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह 32 हजार साल पुरानी है। इतना ही नहीं, खबरों के मुताबिक यह मूर्ति गुफा के भीतर ठीक उसी जगह मिली है, जहां पर दिन और रात का मिलन होता है।
 
मूर्ति गुफा के मुख से 20 मीटर अंदर और 1.2 मीटर जमीन के नीचे गड़ी हुई मिली है। पुरातत्व विभाग को जबसे यह मूर्ति मिली है, तब से ही यह पूरे यूरोप में चर्चा का विषय बनी हुई है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान नरसिंह अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा हेतु अवतरित हुए थे। विष्णु भगवान का अवतार माने जाने वाले नरसिंह में सिंह और मनुष्य के शरीर का मेल था।