1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. israel hamas war update

IDF ने अल कादी को मार गिराया, इसराइल में नरसंहार का था जिम्मेदार (Live Updates)

israel hamas war update
Israel Hamas War Updates : इसराइल और हमास युद्ध का आज 8वां दिन है। बंधकों को छुड़ाने के लिए इसराइली सेना गाजा में घुसी। युद्ध से जुड़ी हर जानकारी...



03:59 PM, 14th Oct
इसराइली सेना ने हमास फोर्स नजबा के कमांडर अली कादी को मार गिराया। इसराइली सेना के मुताबिक कादी ने इसराइल पर हमला करने वाले आतंकवादियों का नेतृत्व किया था। इस हमले में 1000 से ज्यादा इसराइलियों की मौत हो गई थी। 

07:34 AM, 14th Oct
ऑपरेशन अजय के तहत इसराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था भारत पहुंचा, अब तक 447 लोगों का रेस्क्यू।  विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया।
operation ajay


07:33 AM, 14th Oct
बंधकों को छुड़ाने के लिए इसराइली सेना गाजा में घुसी। इसराइल की सेना आज गाजा पट्टी में इंटरनेट बंद करेगी। इसराइली सेना ने लेबनान से आए 2 ड्रोन मार गिराए।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा, फिलिस्तीन की जनता भी हमास के खिलाफ।
अगला लेख
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची