सम्बंधित जानकारी
- बिलावल भु्ट्टो का इमरान पर बड़ा हमला, आजाद घूम रहे हैं आतंकी, दुनिया में खराब हो रही है पाकिस्तान की छवि
- सुषमा का बड़ा बयान, इतने उदार हैं इमरान खान तो मसूद अजहर को हमें सौंपें
- इमरान खान के भारतीय समर्थक कितने भारतीय?
- बड़ा आरोप, मोदी और इमरान की मिलीभगत से हुआ पुलवामा हमला...
- पाकिस्तान की नई नौटंकी, हिन्दुस्तान से शांति के दिखावे के लिए किया हिन्दी में ट्वीट
India General Elections। भारत में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान चौकन्ना, कहा, भारत से सुरक्षा का खतरा
इस्लामाबाद। भारत में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान बहुत चौकन्ना है और उसका कहना है कि वहां जब तक लोकसभा के चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, सुरक्षा का खतरा बना रहेगा।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह बात गुरुवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहते कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकने में सक्षम है। सुरक्षा बल, सरकार और पाकिस्तान के लोग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। किसी भी आक्रामक कदम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट्स हैं कि दुश्मन की आतंकवादी गतिविधियां पुलवामा के बाद बलूचिस्तान में बढ़ गई हैं तथा भारत की सीमा के साथ ही ईरान और अफगानिस्तान की सीमाओं को भी सुरक्षित किया जा रहा है। (वार्ता)
