सम्बंधित जानकारी
- फ्लोरिडा बैंक में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 की मौत, आरोपी गिरफ्तार
- इसराइल की ओर से गोलीबारी में तीन फिलीस्तीनी मारे गए
- अमेरिका : स्कूल में गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम के लिए हथियारों से लैस होगा स्टाफ
- गाजा पट्टी में इसराइल के अभियान के दौरान हुई गोलीबारी, 6 फिलिस्तीनियों व 1 इसराइली की मौत
- कैलिफोर्निया के बार में हुई गोलीबारी, 13 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर
ह्यूस्टन गोलीबारी में कई पुलिस अधिकारी घायल, संदिग्ध ढेर
ह्यूस्टन। दक्षिण-पूर्व ह्यूस्टन के नजदीक सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी में ह्यूस्टन पुलिस के कम से कम तीन अधिकारी घायल हो गए और संदिग्ध मारा गया।
ह्यूस्टन पुलिस ने ट्वीट कर अधिकारियों के गोलीबारी में घायल होने की जानकारी दी। मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने ट्वीट कर बताया कि संदिग्ध मारा गया है और कम से कम तीन अधिकारी घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी मौजूदा हालत का तत्काल पता नहीं चल पाया है। ‘ह्यूस्टन पुलिस ऑफिसर्स यूनियन’ के अध्यक्ष जो गामाल्डी ने बताया कि घायल अधिकारियों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
