1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. HIV, Italy HIV sufferers

एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने बनाए 30 से ज्यादा महिलाओं से शारीरिक संबंध

HIV
रोम। इटली में एक व्यक्ति को 24 साल की सजा सुनाई गई है। इस व्यक्ति ने एचआईवी पॉजिटीव होते हुए 30 से ज्यादा महिलाओं से असुरक्षित यौन संबंध बनाए।
 
वेलेनटिनो तालुतो नाम के इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में दस साल तक तक फंसाया और इस दौरान कई दर्जन महिलाओं के साथ उसने असुरक्षित संबंध बनाए, लेकिन 2015 में यह शख्स इटली पुलिस के हाथों चढ़ गया। एचआईवी संक्रमित महिलाओं के कारण उनके तीन पार्टनर भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो गए, वहीं आठ महीने का मासूस भी इसका शिकार हो गया। 
 
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से उसे यह कहते हुए आजीवन कारावास की सजा देने की मांग की थी कि उसने एचआईवी महामारी फैलाने की कोशिश की। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया और तलुटो को 'गंभीर और असाध्य शारीरिक हानि' पहुंचाने का दोषी करार दिया। (एजेंसियां)
अगला लेख
सावधान, वरना आपको भी लग सकता है चार हजार का फटका