1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, 1 की मौत, 5 घायल

Firing | वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी, 1 की मौत, 5 घायल

Washington DC
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में 1 शख्स की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। यह पता नहीं चल सका है कि इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया।

खबरों के मुताबिक यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई है। गोलीबारी की इस घटना से सनसनी फैल गई।

लोगों ने देर रात गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया। घटनास्‍थल वाले इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 
अगला लेख
कंपनियों को मोदी सरकार की बड़ी राहत, सेंसेक्स में 1600 अंकों का उछाल, निफ्टी फिर 11 हजार पार