बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती
बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में मंगलवार रात 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी। यह भूकंप तिब्बत में कुछ घंटे पहले आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्ज किया गया। पिछले गुरुवार को भी तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
यह भूकंप तब आया है जब नेपाल अगस्त 26 को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड की तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है। 26 अगस्त को हिमालयी सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर के बड़े हिस्से के टूटने से अचानक भारी मात्रा में पानी, मलबा और कीचड़ का सैलाब आया था।
इस आपदा से नेपाल के रसुवा जिले और तिब्बत के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई थी। इस आपदा से 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

