Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा की 12 सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। ALSO READ: पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्यों हुई मुलाकात?
16 अक्टूबर को होगा 12 सीटों पर मुकाबला
निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की इन 12 सीटों के लिए आगामी 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में सबसे बड़ा चुनावी रण उत्तर प्रदेश का है, जहां कुल 10 सीटों पर चुनाव होना है। इसके अलावा उत्तराखंड की एक सीट और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर भी मुकाबला तय है। इन सभी राज्यों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर को पूरा हो रहा है, जिसके चलते यह चुनाव हो रहे हैं।
उत्तराखंड से 2026 राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दिनेश आर्य जी तथा पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए श्रीमती रुक्मिणी मल्लिक जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। ALSO READ: मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, SIR रद्द करने की मांग https://t.co/RHSUxMOQ23
— Harish Dwivedi (@HarishD_BJP) October 4, 2026
बंगाल के लिए भाजपा की खास रणनीति
पश्चिम बंगाल में होने वाला यह चुनाव एक सीट पर उपचुनाव (By-election) के रूप में हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद रहीं कोयल मल्लिक ने कुछ वक्त पहले ही राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था अब इस बार भाजपा ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी का यह फैसला पश्चिम बंगाल के सियासी समीकरणों साधने की एक खास रणनीति के तहत आया है।
उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर पार्टी का भरोसा
उत्तराखंड की एक खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने युवा और सक्रिय चेहरे दिनेश आर्य पर अपना दांव खेला है। पार्टी हाईकमान द्वारा नाम की घोषणा के बाद अब राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और दोनों ही दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू होने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र विधान परिषद् चुनाव के लिए 3 उम्मीदवार घोषित
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद् चुनाव 2026 हेतु 3 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। पुणे विभाग स्नातक से डॉ स्मिता योगेश जाधव, नागपर विभाग स्नातक से सुधाकर विट्ठल राव कोहले और पुणे विभाग शिक्षक से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को टिकट दिया है।

