सम्बंधित जानकारी
- मिसाइल-सैटेलाइट ट्रैक करने वाला चीनी जासूसी जहाज श्रीलंका के बंदरगाह पर तैनात, भारत की चिंता को लेकर बीजिंग का बड़ा बयान
- चीन के जाल में फिर फंसा श्रीलंका, अब नहीं रुकेगा जासूसी जहाज, इस दिन पहुंचेगा हंबनटोटा पोर्ट
- भारत ने किया स्वदेशी जहाज रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण
- ब्रह्मोस मिसाइल की एक और कामयाबी, सुखोई फाइटर जेट से टारगेट पर रखे जहाज को भेदा
- गंगा में डूबा जहाज, 5 ट्रक नदी में जा गिरे, 10 लोगों के लापता होने का अंदेशा
विवादास्पद जासूसी चीनी जहाज वापस लौटा, भारत ने जताई थी चिंता
कोलंबो। चीनी उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की 6 दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को वापस लौट गया। बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम पोत युआन वांग 5 को मूल रूप से 11 अगस्त को हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था। लेकिन भारत की ओर से व्यक्त सुरक्षा चिंताओं के बाद श्रीलंका से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसके आगमन में देरी हुई थी।
चीनी पोत 16 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचा था और वहीं ठहरा था। बंदरगाह के मास्टर निर्मल सिल्वा ने यहां कहा कि पोत स्थानीय समयानुसार अपराह्न 4 बजे बंदरगाह से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि वह चीन के जियांग यिन बंदरगाह पहुंचेगा। भारत ने आशंका जताई थी कि श्रीलंकाई बंदरगाह की ओर जाते समय यह पोत भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी के प्रयास कर सकता है, हालांकि चीन ने इन आशंकाओँ को खारिज कर दिया था।(भाषा)
