1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. cobra snake

कोबरा का सूप बनाना पड़ा महंगा, सांप ने लिया मौत का बदला!

cobra snake
चीन से एक दिलचस्प खबर आई है। इसमें एक शख्स को सांप का सूप बनाना महंगा पड़ गया और सांप ने उसे डंसकर खात्मा कर डाला।

 
न्यूज 18 की खबर के अनुसार हाल में चीन से सामने आए एक मामले में एक कोबरा ने शेफ को अपनी मौत के 20 मिनट बाद डंसकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार शेफ ने सूप बनाने के लिए कोबरा के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। सांप का कटा हुआ सिर प्लेट में सर्व किया गया था और उसी प्लेट से सांप ने शेफ को डस लिया।

 
यह अजीबोगरीब मामला चीन का है। कोबरा सांप के स्किन से बने सूप कोसाउथ चाइना में बड़े चाव से पिया जाता है। इस खतरनाक सांप की स्किन को हटाकर उसके मांस को पकाकर उससे सूप बनाया जाता है। कोबरा के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद शेफ पेंग ने जैसे ही उसके कटे सिर को डस्टबिन में फेंकने के लिए उठाया, सांप ने उसे डस लिया और शेफ की मृत्यु हो गई।
अगला लेख
Live Updates : अफगानिस्तान के पंजशीर में तेज हुई लड़ाई, तालिबान ने तैनात की तोपें