dharma sangrah
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Black Magic

सेक्स के दौरान लगा लिया चिपकने वाला पदार्थ, स्ट्रेचर पर पहुंचे अस्पताल

couple
नैरोबी। पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में एक जोड़े के लिए सेक्स का अनुभव बेहद दर्दनाक साबित हुआ। सेक्स के दौरान महिला और  उसके बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट फंस जाने से दोनों को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दर्दनाक हालत में  अस्पताल ले जाए जा रहे इस कपल के कुछ लोगों ने वीडियो भी बना डाले। यह घटना कीशी कस्बे के होटल में हुई।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला और उसका बॉयफ्रेंड एक होटल में थे। अंतरंग पलों के दौरान महिला और बॉयफ्रेंड के प्राइवेट  पार्ट फंस गए। काफी कोशिश करने के बाद भी जब वे एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए तो उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई।  उनकी आवाज सुनकर आसपास के कमरे वाले लोग आए और उन्हें चादर में लपेटकर लकड़ी के स्ट्रेचर से अस्पताल ले गए। 
 
उन्हें देख होटल के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। काफी मुश्किल से एक लकड़ी का स्ट्रेचर मिला, जिसके सहारे उन्हें  अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला शादीशुदा थी और उसके पति को उस पर शक था।
 
उसने सेक्स का आनंद बढ़ाने के बहाने एक चिपकने वाला लिक्विड महिला को दे रखा था। इस लिक्विड का उन्होंने इस्तेमाल  कर लिया, जिससे दोनों इस मुश्किल हालत में फंस गए। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों प्रेमियों में से किसी एक  के जीवनसाथी ने काला जादू करवा दिया है और इस जादू के प्रकोप से दोनों प्रेमी इस तरह चिपक गए कि वे सारी दुनिया के  सामने उजागर हो गए। 
 
ये भी पढ़ें
सहपाठी को बचाने मगरमच्छ से भिड़ गई यह 6 वर्षीय बच्ची