sundarkand
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. girl fights with crocodile to save her classmate

सहपाठी को बचाने मगरमच्छ से भिड़ गई यह 6 वर्षीय बच्ची

crocodile
केंद्रपाड़ा (ओडिशा)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक दूरदराज के गांव में 6 वर्षीय एक बच्ची ने एक मगरमच्छ से अपनी सहपाठी की जान बचाकर अनुकरणीय साहस का परिचय दिया है।
 
मौत के मुंह से बच निकलने वाली बसंती दलाई का एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बंकुऑला गांव में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा की छात्रा ने डरावने अनुभव को याद करते हुए मगरमच्छ से जान बचाने वाली अपनी सहपाठी टिकी दलाई को धन्यवाद दिया। बसंती के सिर और जांघ पर चोट के कई निशान हैं लेकिन उसे खतरे से बाहर बताया गया है।
 
दोनों बच्ची मंगलवार को जब गांव के तालाब में नहा रही थी तब अचानक से जल से एक मगरमच्छ उपर आ गया और उसने बसंती पर हमला कर दिया। एक स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके बाद बसंती की सहपाठी ने एक बांस की लड़की उठाकर मगरमच्छ के सिर पर जोर से दे मारा। चोट से विचलित होकर मगरमच्छ बच्ची को छोड़कर पानी में वापस चला गया।
 
राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि राज्य वन विभाग मगरमच्छ के हमले से घायल हुई लड़की उपचार में होने वाले खर्च का वहन करेगा। इसके अलावा विभाग संशोधित नियमों के तहत घायल हुई बच्ची के परिवार को मुआवजा राशि प्रदान करेगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर भड़का चीनी मीडिया